कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है।