फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पालिकाध्यक्ष के खिलाफ भड़के रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, कोतवाली का किया घेराव

रामलीला मैदान की सफाई न होने को लेकर शनिवार को शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को और उग्र हो गया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष पर राम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने नागरिकों के साथ कोतवाली का घेराव किया। नारेबाजी सुनकर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया। पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्हें राम विरोधी बताया। करीब आधे घंटे तक कोतवाल और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई। यहां तक की पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा और रामलीला के कार्यक्रम के आयोजन कराने से मना कर दिया है। शहर कोतवाल राजकिशोर ने किसी तरह सभी को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें