कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह और उनकी पुलिस टीम के साथ बदमाश किशन पासी के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई के दौरान किशन पासी को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किशन पासी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।