गौकशी के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में गौकशी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।