बलिया के रसड़ा से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर ईडी की टीम ने सरायअकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव के सामने स्थित उनके प्लांट पर छापा मारा। छह गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने प्लांट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।