फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में ब्राह्मण समाज ने निकाला कैंडल मार्च, रामबाबू तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

लोहंदा घटना में मृतक रामबाबू तिवारी की आत्मा की शांति के लिए पश्चिम शरीरा कस्बे में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। पश्चिम शरीराकस्बे में बुधवार शाम सैनी कोतवाली के लोहंदा गांव में घटित घटना कोकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार की शाम कस्बे में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतक रामबाबू तिवारी को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की। मिनी स्टेडियम दंगल ग्राउंड से कैंडल मार्च की शुरूआत की गई। मार्च कस्बा भ्रमण कर हनुमान मंदिर चौराहा तक निकाला गया। इसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर मृतक रामबाबू तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आकाश मिश्र ने कहा कि जिस तरह प्रशासन ने बर्बरता किया है जिसकी घोर निंदा किया और न्याय की मांग करते हुए कहा कि इस घटना में जो भी दोषी है उनके खिलाफ जबतक कार्यवाही नहीं होगी तब तक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान मोनू शुक्ला, योगेंद्र त्रिपाठी, शुभम करवरिया, बृजेश पांडेय,दिवाकर पांडेय, तन्नू द्विवेदी, प्रिंस द्विवेदी, उपेन्द्र गर्ग, अनुपम द्विवेदी, देवा पाण्डेय, नवनीत पांडेय, रविकांत पांडेय, पुष्पेंद्र गर्ग आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें