कासगंज के गंजडुंडवारा थाना सुन्गढी के अंतर्गत गांव बस्तर मऊ में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने सुबह-सुबह हमला बोल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद शराबी भाग खड़े हुए। महिलाओं का आक्रोश देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान एक महिला ने तो साड़ी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया, पुलिसकर्मियों ने उसे बमुश्किल बचाया।