कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर में फूड प्वाइजनिंग से 300 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। भंडारे का बचा हुआ खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमारों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंच गई है। गांव में भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।