कासगंज के गंजडुंडवारा में कपड़ा कारोबारी अंकुर गुप्ता की बीती बृहस्पतिवार की रात एटा से लौटते वक्त गणेशपुर फाटक के पास कुछ लोगों ने चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन व व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा। व्यापार मंडल ने सोमवार को 8 घंटे तक बाजार बंद करके राजाराम चौराहे पर धरना दिया। पूर्व विधायक और वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीओ पटियाली ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 30 अगस्त तक कार्रवाई का अल्टीमेटम देकर व्यापारियों ने दोपहर में करीब 2:30 बजे धरना खत्म किया।