कासगंज की तीर्थनगरी सोरों के कांवड़ मेले में अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। श्रद्धालु यहां से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक युवक कलयुग के श्रवण कुमार के रूप में पहुंचा। वह माता-पिता व दादा-दादी को कांवड़ में बैठाकर पहुंचा। दादा-दादी को उनके पौत्र व परिवार के अन्य लोग कांवड़ में बैठाकर गंगाजल ले जा रहे थे। 110 किलोमीटर की लंबी यात्रा करते हुए पौत्र व परिजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।