तीर्थनगरी के सोरोंजी के प्राचीन मेला मार्गशीर्ष का आगाज सोमवार की शाम पूजा अर्चना और मां गंगा की आरती के साथ हुआ। मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि तीर्थनगरी का मार्गशीर्ष मेला हमारी संस्कृति की धरोहर है।