फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान, भाकियू ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कासगंज में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। डीएपी और यूरिया नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। भाकियू के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि जिले में किसानों को आसानी से डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। सहकारी समितियों पर सचिवों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। किसानों का गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान मिल चालू होने से पूर्व कराया जाए। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए थोक विक्रेताओं के स्टॉक को चेक कर किसानों के लिए खाद का वितरण कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें