फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडलीय समीक्षा बैठक, मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में देरी पर जताई नाराजगी

कासगंज जिले में पहली बार मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कासगंज के अलावा अलीगढ़, हाथरस, एटा जनपद के डीएम, सीडीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कल्याणकारी योजनाओं पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने पारस्परिक समन्वय, समयबद्ध क्रियान्वयन, नवाचार तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष बल दिया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभिन्न योजनाओं में सभी जनपदों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। डे-एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत डिमांड शासन को प्रेषित की जा चुकी है। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एसई को पीटीए (पलवल-टप्पल-अलीगढ़) मार्ग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि बाईपास बनने के बाद भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्य अवधि बढ़ाने संबंधी पत्र प्रेषण की जानकारी ली तथा विलंब के लिए जिम्मेदार कंपनियों व ठेकेदारों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण तलब किया। एसई जल निगम के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि अनावश्यक टालमटोली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें