कासगंज के लहरा रोड पर शिवराज पशु मेला 22 नवंबर से शुरू होगा। 106 वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह पशु मेला अच्छी नस्ल के घोड़े घोड़ियों के लिए जाना जाता है। मेले के शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में पशु व्यापारी यहां अपने घोड़े घोड़ी लेकर पहुंच रहे हैं। मेले में घुड़दौड़ व अन्य करतब देख लोग रोमांचित हो रहे हैं। यह पशु मेला 22 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा