युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नरोना चौराहा माल रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति के पास खड़े होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्दुल माबूद सिद्दीकी और ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की मूर्ति पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दाैरान पाकिस्तान के झंडे को एक कुत्ते की पीठ पर बांधकर वहां लाया गया था। यहां अंकित कन्नौजिया, इखलाक अहमद डेविड आनंद मेहरोत्रा, धवल पांडेय, राजीव द्विवेदी, सतीश दीक्षित, अजय कुमार आदि माैजूद रहे।