साढ़ थाने के सामने तिवारीपुर नहर किनारे एक युवक को अवैध रूप से लोहे की धारदार छूरी लिए गिरफ्तार किया गया है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया मुखविर की सूचना पर तिवारीपुर रामगंगा नहर किनारे खड़े युवक को बुलाया तो भागने लगा। जिसे घेर कर पकड़ा गया है। पकड़ा गया युवक मोहम्मद चंद उर्फ चंदा पुत्र मोहम्मद शकील निवासी आजाद मार्केट थाना चकेरी कानपुर निकला। जिसके पास सफेद कपड़े में लिपटी हुई आठ अन्गुल लम्बी लोहे की धारदार एक छूरी बरामद हुयी है। छूरी बरामद की गई है। छूरी रखने का लाइसंस न होने पर कुवैत शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।