फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मेले में घूमने की बात कहकर घर से निकला था

बदुआपुर सरसौल स्टेशन के पास रहने वाला हरिपाल का बेटा रविकांत पाल (28) ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार रविकांत सोमवार रात श्री नंदेश्वर मंदिर और मेले में घूमने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह घर से 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को जानकारी दी। रवि का एक छोटा भाई शशिकांत, बहन रूबी और मां शिवदेवी है। पुलिस ने रविकांत का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तहरीर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें