शरीर पर लगी चोट को ठीक करने के लिए लगाई गई पट्टी को निकालने में काफी दर्द होता है। इस दर्द का निवारण उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के प्रोफेसरों ने ढूंढ निकाला है। संस्थान ने ऐसी पट्टी तैयार की है, जो आम पट्टी के मुकाबले घाव जल्दी भरेगी और कुछ दिनों में यह घुल भी जाएगी। खास बात है कि इस पट्टी को अंगूर के बीज से तैयार नैनो इमल्शन और नेचुरल पॉलिमर से मिलाकर तैयार किया गया है। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए नैनो इमल्शन का प्रयोग कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में भी किया जाएगा। इसका पेटेंट मिल चुका है।