भीतरगांव ब्लाक के कुड़नी में आगामी 4 नवंबर को 69वें बेनी सिंह ज्वाला प्रसाद स्मारक बजरंग दंगल में एक लाख की इनामी राशि वाली आर-पार की कुश्ती भारत केसरी पहलवान रामेश्वर यादव और उत्तराखंड केसरी पहलवान शारिक के बीच होगी। यह जानकारी दंगल कमेटी के मुख्य प्रबंधक व विधायक सरोज कुरील के पति सत्य प्रकाश कुरील ने दी।