फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मांसपेशियों के दर्द से मिलेगी राहत, फिजियोथैरेपिस्टों की कार्यशाला आयोजित

साकेत नगर स्थित होटल मंदाकिनी रॉयल में कानपुर फिजियोथैरेपिस्ट संगठन की ओर से ड्राई नीडलिंग तकनीक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में फिजियोथैरेपिस्टों ने भाग लेकर आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष राव ने ड्राई नीडलिंग तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह मांसपेशियों के दर्द, जकड़न और स्पोर्ट्स इंजरी जैसी समस्याओं में तेजी से राहत देने वाली प्रभावी तकनीक है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से उपचार प्रक्रिया को भी समझाया। डॉ. राव ने कहा कि बदलती चिकित्सा तकनीकों के साथ फिजियोथैरेपी क्षेत्र में भी लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और तेजी से उपचार मिल रहा है। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर तकनीकी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें