फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज गंगापुल पर मेगा ब्लाॅक लेकर होगा काम, हटाया गया स्क्रैप

रेल गंगापुल के डाउन रेल लाइन पर दो अप्रैल से मेगा ब्लॉक लेकर एच-बीम स्लीपर बदले जाने हैं। इसके लिए रेलवे ने मंगलवार से काम शुरू करा दिया है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन व उसके आसपास पड़े कबाड़ के साथ पुरानी रेल पटरियों को हटाया गया। दो अप्रैल से 13 मई के बीच उत्तर रेलवे की ओर से रेल गंगापुल के जर्जर डाउन रेल पथ की मरम्मत और एचबीम स्लीपर बदलने का कार्य कराया जाना है। डीआरएम सुनील वर्मा के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्य के दौरान काफी संख्या में मजदूर और रेलवे कर्मचारी आएंगे, उनके कैंप आदि करने की व्यवस्थाएं भी शुरू करा दी गईं है। इस दौरान रेल गंगापुल पर डाउन लाइन पर रेल संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें