कानपुर के वार्ड 73 के केडीए कॉलोनी में सीवर चोक होने से लोगों के घरों में गंदे पानी का भराव हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक और पार्षद से की। लेकिन किसी तरह का काम नहीं हुआ। जिसके बाद इलाके के अब्दुल मोईद ने आईजीआरएस में शिकायत की। आरोप है कि शिकायत पर जलकलकर्मी मौके पर आया और 1200 की मांग करने लगा। इससे नाराज लोग डिफेंस कॉलोनी स्थित जलकल कार्यालय में हंगामा प्रदर्शन किया।