नगर के राजधानी मार्ग गोपीनाथ पुरम के सामने स्थित मेला स्थल के खाली मैदान में पानी भरा होने के कारा श्री सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा कराई जाने वाली रामलीला अब संशय में पड़ गई है। हलांकि समिति के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि लीला जरूर होगी और समिति अपना 50वां स्वर्ण जयंती वर्ष भी मनाएगी। जलभराव के कारण अब लीला पांच दिन किए जाने की बात समिति के लोगों ने कही है।