गंगा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। शुक्रवार को चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा था। शनिवार को जलस्तर बढ़ने से 20 सेमी. ऊपर पहुंच गया। ऐसे में कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी फिर घुसने लगा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। वहीं, जिन मोहल्लों में पानी कम हुआ था वहां गंदगी से लोग परेशान है। जलभराव वाले इलाकों में अभी लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं।