गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा। 24 घंटे में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे मोहल्लों में रहने वाले बाढ़ की आशंका से खौफजदा हैं। वहीं, जाजमऊ चंदन घाट पर कटान तेज हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने चंदन घाट समेत नगर के अन्य घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए मोटर बोट से निगरानी शुरू कर दी है।