गंगाघाट रेलवे स्टेशन के निकट क्रॉसिंग पर चाय लेने जा रहे सब्जी विक्रेता की मंगलवार को लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में माैत हो गई। उसका शव इंजन से पांचवें कोच में शव फंस गया। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर कंट्रोल को सूचना दी। आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह शव को निकाला। इस दाैरान ट्रेन 21 मिनट तक खड़ी रही।