फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, स्टेशन पर हो हल्ला करते रहे यात्री

शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 07:39 PM IST

रेलवे स्टेशनों पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह रूरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें ज्यादातर यात्री कुंभ स्नान को जाने वाले थे। ट्रेनों के खचाखच भरे पहुंचने से इटावा व कानपुर की ओर जाने वाले यात्री परेशान दिखे। इधर सुबह आठ बजे स्टेशन आने वाली अप की कानपुर-इटावा मेमू और डाउन लाइन की 11 बजे आने वाली टूंडला-कानपुर मेमू रद्द होने की जानकारी से यात्री और परेशान दिखे। दोनों ट्रेनें रद्द होने पर कानपुर की ओर जाने वाली फंफूद-कानपुर मेमू व दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों ट्रेनों पर सैकड़ों की संख्या में लोग सवार नहीं हो सके और उन्हें ट्रेन छोड़नी पड़ी। इस पर कुछ यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इधर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे कर्मचारी एनाउंसमेंट भी करते रहे। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देख स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार कंट्रोल रूम को सूचना देकर सुबह 10 बजे के करीब कानपुर जाने वाली पटना से आंनद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें