खलासी लाइन स्थित शीलिंग हाउस में दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल योग टूर्नामेंट शनिवार को शुरू हुआ। इसमें मेरठ, झांसी, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर के स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन परवेज ए रुस्तम, प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा, उपप्रिंसिपल अलका माली ने किया। इस दाैरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं सहित नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक आचार्य पथिक और उनके साथी रहे। इस टूर्नामेंट के विजेता आगामी राष्ट्रीय योग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।