फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंद नदी की रेलिंग तोड़कर गिरा ट्रक, चालक घायल

शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jun 2025 11:55 PM IST

साढ़ थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुरगांव स्थित रिंद नदी पर बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक पुलस की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक पानी के किनारे गिरा। ड्राइविंग सीट पर फंसे चालक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से भीतरगांव सीएचसी भेजा। ग्रामीणों का मानना है कि सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने में असंतुलित होकर ट्रक नदी के अंदर जा गिरा होगा। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया खाली ट्रक साढ़ की तरफ से भीतरगांव की ओर बुधवार रात लघभग 9:15 बजे जा रहा था। तभी बिरसिंहपुर में बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक भोला (25) पुत्र शिव बरदानी निवासी कस्तूरीपुर परास घाटमपुर घायल हो गया है। सीएचसी में उसका इलाज हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें