बिल्हौर में एंटी करप्शन और विजिलेंस की ओर से लेखपालों पर हो रही कार्रवाई से परेशान होकर तहसील के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए तहसील सभागार में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन और जिला कार्यकारिणी के द्वारा अपील किए जाने पर उन्होंने एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन किया है। इस संबंध में उप जिला अधिकारी बिल्हौर को ज्ञापन भी दिया।