फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनटी अंडर-12 के ट्रायल खत्म, लीग के लिए प्रशिक्षण कैंप 15 मई से होगा शुरू

केसीए से मान्यता प्राप्त जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए चल रहे ट्रायल रविवार को समाप्त हो गए। इसका परिणाम 13 मई को आएगा, जबकि 15 मई से लीग के लिए प्रशिक्षण कैंप शुरू हो रहा है। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान में ट्रायल के अंतिम दिन चयनकर्ता विकास यादव, राकेश तिवारी, इंदरपाल सिंह ने केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह की देखरेख में लीग के लिए ट्रायल देने आए खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा। आयोजन सचिव अमित मिश्रा के मुताबिक ट्रायल के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर उनका परिणाम मंगलवार को जेएनटी की ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का कैंप 15 से 17 मई तक साउथ मैदान पर सुबह छह बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष प्रदेश के 52 शहरों से 572 खिलाड़ियाें ने चयन में हिस्सा लिया। चुने गए खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होना जरूरी है। कैंप में नहीं आने पर उनके चयन को रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें