फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोविंदपुरी स्टेशन पर नए ट्रैक पर मालगाड़ी को निकलाकर लिया गया ट्रायल

शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 08:53 PM IST

गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बना बोल्डर (गिट्टी) रहित ट्रैक सोमवार से चालू हो गया। सुबह मालगाड़ी को कॉशन लेकर निकाला गया। दोपहर और शाम के समय तीन लंबी दूरी की ट्रेनें झांसी और दिल्ली की ओर रवाना हुईं। इस दौरान ट्रेनों की गति करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। स्टेशन पर पिछले करीब सवा महीने से प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक पर कार्य चल रहा था। यहां पर बने बोल्डर ट्रैक को हटाकर सीमेंटेड किया गया। इसका उपयोग वॉशिंग एप्रेन की तरह किया जा सकेगा। ट्रैक को साफ करना आसान रहेगा। ट्रेनों की धुलाई और सफाई ट्रैक पर ही हो सकेगी। ट्रैक के किनारे पर पानी की लाइन भी डाली गई। इसका उपयोग ट्रेनों में पानी भरने के लिए होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें