फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन, बोले- जो दे रहा सुविधा शुल्क, उसे ओवरलोडिंग की अनुमति

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को जुलूस निकालकर आरटीओ के बाहर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने विभाग में ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली, पेनाल्टी लगाने के आरोप लगाए। अफसरों की आयकर विभाग से जांच कराने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आरटीओ प्रशासन को सौंपा। नरेंद्र मोहन सेतु के नीचे एकत्र हुए कारोबारी हाथों में ट्रकों की चाबी लेकर जुलूस निकालते हुए आरटीओ पहुंचे। नारे लगाते हुए कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में आरटीओ प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह ने ज्ञापन लिया। कारोबारी ट्रकों की चाबियां सौंपने लगे, जिसे उन्होंने लेने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें