फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका

पोनी रोड के व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हत्या के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। भारत सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। पोनी रोड के व्यापारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला बनाकर उसे लेकर पैदल मार्च किया। बाद में आग के हवाले कर दिया। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रवि शंकर गुप्ता, जयपाल साहू, मुन्ना सोनी, पुत्ती लाल वर्मा, गणेश वर्मा, राजेश रावत, राम सनेही, संजय व राजू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें