आम जनता और सर्द भरी शाम में बाजारों में साढ़ पुलिस ने विभिन्न बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया पैदल मार्च का उद्देश्य लोगों और व्यापारियों में विश्वास जगाना, अपराधों पर अंकुश लगाना और शांति-व्यवस्था बनाए रखना है। संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना हमारी पहली प्राथमिकता हैं।