भीतरगांव क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं, जहां कानून को ताक पर रखकर हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। पासीखेड़ा में माफियाओं ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। करीब 15 दिन पहले माफियाओं ने एक शीशम के पेड़ की जड़ें काट दी थीं ताकि वह सूख जाए। इसके बाद आज दोपहर मौका पाकर माफियाओं ने उस पेड़ को काटकर गिरा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर तो पहुँची, लेकिन वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि मौके पर पहुँचने के बावजूद वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।