भीतरगांव पुलिस चौकी के गुगुरा गांव के बाहर मुख्य सड़क में दबंग परिवार ने कब्जा कर रखा है। इससे आवागमन में दिक्कत आती है। आधी सड़क में लगभग 30 मीटर तक घूर पड़ा हुआ है। उस जगह पर पानी भी भर जाता है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन सभी जिम्मेदार मौन हैं गांव वालों की हिम्मत नहीं है कि वह इसकी शिकायत कर सकें।