नाग पंचमी के अवसर पर कानपुर के भगवतदास घाट स्थित प्रसिद्ध चंदू पहलवान अखाड़े में परंपरागत दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झांसी, फैजाबाद, कन्नौज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी कुश्ती कला व दांव-पेंच का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।