साढ़ थाना क्षेत्र के अमौर गांव में शनिवार रात पशु बाड़े से तीन कीमती भैंस चोरी हो गई। अमौर गांव निवासी नन्हकू सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पशु बाड़े का ताला तोड़कर तीन भैंस चोरी कर ली गई। काफी खोजबीन के बाद भी भैंसों का कोई सुराग नहीं लगा है जिसके बाद पीड़ित ने लिखित शिकायत थाने में की है।