झकरकटी बस अड्डे से लेकर टाटमिल चौराहा तक रोडवेज चालक आड़ी-तिरछी बसें खड़ी कर देते हैं। इस वजह से यहां दिन भर जाम लगा रहता है। हर दिन सुबह 10:00 बजे के बाद से लेकर रात तक यही स्थिति रहती है। उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे वाहन सवार परेशान होते रहते हैं।