फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपापुरवा-नेतुआ मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त, आवागमन में रही दिक्कत

चंपापुरवा-नेतुआ संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली पीडब्लूडी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने से रात में लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार जिम्मेदारों को दी गईं लेकिन समस्या जस की तस है। बीते कई माह से पुलिया क्षतिग्रस्त है, जिसकी दीवारें दरक चुकी है और मार्ग पर गड्ढे हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। राजधानी मार्ग के अलावा गंगा बैराज मार्ग को जोड़ने वाला यह एकमात्र लिंक मार्ग है जो की क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को गंगा बैराज जाने के लिए सहजनी से ट्रांस गंगा सिटी होकर निकलना पड़ता है। क्षेत्र के रहने वाले रमेश निषाद, राजाराम, गुड्डू ने बताया कि क्षेत्रीए ग्राम प्रधान के साथ ही पीडब्लूडी को इसकी जानकारी दी जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरूण रावत ने बताया कि इस मार्ग पर दो पुलिया हैं, जिसमें एक पर काम कराया जा रहा है जल्द ही इस पुलिया की भी मरम्मत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें