फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तीन डिग्री लुढ़का पारा, घना कोहरा छाया

शीतलहर चलने से दिनभर लोग कांपते रहे। मंगलवार को धूप नहीं निकली, सर्द हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 24 घंटे के अंदर 3.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 16.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह आज के निर्धारित सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। माैसम विभाग ने इसे कोल्ड डे (शीत दिवस) घोषित किया है। इससे पहले 15 दिसंबर को कोल्ड डे घोषित किया गया था। इसी तरह लगातार दूसरे दिन भी रात में कोहरा अधिक होने से शहर में दृश्यता शून्य आंकी गई। माैसम विभाग के अनुसार, इस तरह की स्थिति अभी दो दिनों तक चलेगी। उत्तर प्रदेश के आसपास के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर सीधे यूपी के मैदानी क्षेत्रों में प़ड़ रहा है। इन बर्फीले राज्यों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिन में सुबह से लेकर शाम तक यह हवाएं 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। इन हवाओं का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। इस बीच रात के तापमान में दशमलव सात डिग्री का इजाफा हुआ लेकिन कानपुर में रात का पारा प्रदेश में चाैथे स्थान पर रहा। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि रात के समय कोहरे और ठंड के बीच यात्रा से बचने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें