फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार बनाई गई टीमें, कंट्रोल रूम गठित

Shikha Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 10:27 PM IST

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति को लेकर गुरुवार को बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए तहसीलवार जांच टीमों के गठन के निर्देश दिए। सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों के स्टॉक, वितरण और मूल्य सूची का नियमित निरीक्षण करेंगी। अनियमितता या कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई होगी। घरेलू गैस के लिए चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 भी जारी हुआ। उपभोक्ता इस पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें