फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जगह खाली कराने को लेकर चाय विक्रेता ने महिला को पीटा

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 09:27 PM IST

कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर जगह खाली कराने को लेकर हुए विवाद में युवक ने महिला को बीच सड़क पर हथौड़ी व रॉड से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। अखलाख नगर निवासी नरूरून निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक चाय दुकान के पास सड़क किनारे झोपड़ी में रहती है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर चाय विक्रेता आया और हाथ में हथौड़ी लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। बताया कि युवक उसकी झोपड़ी हटाने को लेकर पहले भी मारपीट कर चुका है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें