गोविंदनगर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम में स्वामी निजात्मानंद महाराज का 143वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सार शब्द मिशन की ओर से किए गए आयोजन में दिल्ली, जालंधर, कठुआ, लुधियाना, टीकमगढ़ से श्रद्धालु व श्री नंगली साहिब से कई संत भी पहुंचे। कार्यक्रम में भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। संत आधार शब्दानंद ने स्वामी निजात्मानंद महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह सर्वधर्म समभाव की भावना रखने वाले महापुरुष थे। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। अंत में भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में महिला सेवा मंडली की सेवादार गीता, ज्योति, दीपा, रेखा, लक्ष्मी, पम्मी, रिया, साक्षी, चितवन, सोनिया, मीनू, उमा, अदिति, श्रुति आदि मौजूद रहीं।