फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेड शो स्वदेशी मेला शुरू, 70 स्टाल में बिखरे हैं स्वदेशी रंग

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मोतीझील के लॉन नंबर तीन में उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला लगाया गया। आठ दिवसीय मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। उन्होंने चरखा चलाकर हस्तशिल्पी कारीगरों के मनोबल को बढ़ाया दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की लघु फिल्म दिखाई गई जिसके माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। मेले में एमएसएमई इकाई, ओडीओपी व हस्तशिल्पियों के कुल 70 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें इमर्स फ्रेगरेंस (मुंबई), एमएन जरी जरदोजी (उन्नाव), कन्नौज इत्र एंड हेरिटेज, सूर्या नमकीन, गोल्डी मसाले आदि शामिल हैं। प्रत्येक स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में उत्पादों का लाइव डेमो, उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी, विशेष छूट और सैंपल टेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह मेला 12 से 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री बालचंद मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें