प्रकृति की गोद में बसी बरईगढ़ झील इन दिनों एक अनसुलझे रहस्य का केंद्र बनी हुई है। झील किनारे सैकड़ों पेड़ों पर बसेरा करने वाले लाखों चमगादड़ या तो रहस्यमयी तरीके से दम तोड़ रहे हैं या तेजी से इस इलाके को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है, बल्कि वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए भी यह एक पहेली बन गई है।