फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सिंधू सभा की ओर से अमर शहीद हेमू कालाणी को किया नमन

शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jan 2026 11:02 PM IST

भारतीय सिंधू सभा की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद हेमू कालाणी की पुण्यतिथि पर बुधवार को शास्त्री नगर स्थित सिंधी कालोनी के हेमू कालाणी पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों , समाजसेवियों, और युवाओं ने भाग लेकर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके बलिदान देश की आजादी के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। कम उम्र में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सिंधू सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अगनानी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्धेश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग , साहस और देशभक्ति से परिचित कराना है। ताकि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में सक्रिय अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। जिससे वातावरण भावुक हो गया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी। और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में विक्की मूरजानी, टोनी आहूजा, ओम प्रकाश बदलानी, संत हरिदास उदासी, आशा फेरवानी, मनीषा वाधवानी, एकता, भावना, कमला, मुस्कान, राज कुमार, भगवान शिवानी आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें