फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता

कस्बा स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने हुनर का प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ में साक्षी, 100 मीटर दौड़ में नंदनी और 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सरोज कुरील ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं से अपनी शक्ति व प्रतिभा को पहचानने के लिए कहा। राजकीय विद्यालयों के पठन पाठन व अनुशासन की सराहना की। खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ में साक्षी ने प्रथम, भारती ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में नंदनी ने प्रथम व मनी ने द्वितीय तथा नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, खुशी द्वितीय तथा शुभि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कबडडी, खो-खो, गोला फेंक व चक्का फेंक में भी प्रतिभा दिखाई। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान वेदव्रत सचान, उमेश द्विवेदी, सभासद रोहित सिंह व विधायक प्रतिनिधि मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें