एसपी जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार की शाम कोतवाली से कंचन नगर मोड़ तक पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ ही सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों व अतिक्रमण करने वालों को कड़ी हिदायद दी। पैदल गश्त के दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी दीपक यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।